लघु बचत निदेशालय

हिमाचल प्रदेश

संगठन विवरण

हिमाचल प्रदेश में लघु बचतों को प्रोत्साहित करने तथा प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष 1972 में लघु बचत निदेशालय की स्थापना की गई।
यह निदेशालय सीधे तौर पर वित्त विभाग के अधीन कार्य कर रहा है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय इस विभाग के प्रभारी मंत्री, अतिरिक्त प्रधान सचिव (वित्त) हिमाचल प्रदेश सरकार इस विभाग के प्रशासनिक सचिव है तथा निदेशक लघु बचत (पदेन) विभागाध्यक्ष है। सरकार दवारा इस आन्दोलन को जन-आन्दोलन के रूप में नेतृत्व व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड का गठन भी किया जाता रहा है माननीय मुख्यमंत्री महोदय इस बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं। राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा जिला स्तर पर ग़ैर सरकारी सदस्यों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय(अध्यक्ष) मनोनीत करते हैं।

विभाग का संगठनात्मक ढांचा

मुख्यालय स्तर पर   
  क्रमांक पद पदों की संख्या
  1 उपाध्यक्ष 1 (नामित)
  2 निदेशक 1 (पदेन)
  3 उप निदेशक 1
  4 निजी सचिव 1
  5 निजी सहायक 1
  6 अधीक्षक ग्रेड- II 1
  7 वरिष्ठ सहायक 4
  8 लिपिक / कनिष्ठ सहायक 1
  9 चालक 3
  10 दफ्तरी 1
  11 सेवादार 3
  12 सफाईकर्ता 1
जिला स्तर पर   
  1 वरिष्ठ सहायक/ कनिष्ठ सहायक/ लिपिक 12 (प्रत्येक जिला मुख्यालय में एक कर्मचारी)
`