Himachal Pradesh Scheduled Caste and Scheduled Tribe Development Corporation - JEEVAN APNA KHUSH HAL BANAYEN VAYEVSAYE DHANDE KE LIYE RIN HUM SE PAYEN

मुख्य पृष्ठ

परिचय

हिमाचल प्रदेश राज्य की कुल जनसंख्या 2001 की जन गणना के आधार पर 60.78 लाख है, जिसमें से 15.02 लाख अनुसूचित जाति एवं 2.45 लाख अनुसूचित जन जाति से सम्बन्धित है। अनुसूचित जाति की जनसंख्या कुल जनसंख्या की 24.72 प्रतिशत है तथा अनुसूचित जन जाति की जन संख्या कुल जन संख्या की 4.02 प्रतिशत है। अनुसूचित जन जाति के लोग मुख्यत इस राज्य के किन्नौर एवम लाहौलस्पिति जिला एवं चम्बा जिला के पांगी एवं भरमौर उपमण्डलों में केन्द्रित है।
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति विकास निगम का गठन हिमाचल प्रदेश के एक अधिनियम के  अधीन 14 नवम्बर 1979 को हुआ। प्रारम्भ में यह निगम मात्र अनुसूचित जाति के परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने हेतु ही बनाया गया था और इस निगम का नाम हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति विकास निगम रखा गया। बाद में वर्ष 1984 में भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जन जाति के परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का कार्य भी इस निगम को सौंपने का निर्णय लिया तथा निगम का नाम बदल कर हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति विकास निगम रख दिया गया।

संरचना
दूरभाष